क्या मेरा बच्चा 4 सप्ताह में एक महीने का है?HealthPlanet

Posted on Sun 9th Oct 2022 : 13:53

चार सप्‍ताह की प्रेगनेंसी का मतलब है कि आप एक महीने प्रेगनेंट हैं। इस समय शिशु कोशिकाओं का संग्रह है जिसे ब्‍लास्‍टोसिस्‍ट कहते हैं। इस सप्‍ताह में शिशु का विकास तेजी से होता है। इस सप्‍ताह में भ्रूण का आकार लगभग खसखस के बीज जितना होता है।

चार सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास
चार सप्ताह की गर्भावस्था होने तक आपके गर्भ में कोशिकाओं का गोलाकार गुच्छा भ्रूण (एम्ब्रेयो) के रूप में विकसित हो चुका होता है। हालांकि, इसका माप केवल खसखस के बीज जितना है, फिर भी भीतर बहुत कुछ हो रहा है। कोशिकाएं प्रिमिटिव स्ट्रीक नामक क्षेत्र में जाकर बस रही हैं, और तीन परतों में विभाजित हो रही हैं, जो कि आगे चलकर आपके शिशु के अंग और ऊत्तक बनेंगे:

सबसे ऊपरी परत में, न्यूरल ट्यूब नामक एक खोखली संरचना रूप लेगी। यही वह जगह है, जहां आपके शिशु का मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी, मेरु-रज्जु और नसें विकसित होंगी। त्वचा, बाल और नाखून भी इसी परत से विकसित होंगे।

मध्य परत में अस्थि-पंजर (हड्डियां) और मांसपेशियां विकसित होंगी, और यहीं शिशु का दिल और रक्त संचरण तंत्र बनेगा।

तीसरी परत में फेफड़ों, आंतों और मूत्रीय प्रणाली के विकास की शुरुआत होगी।

भ्रूण के चारों तरफ एमनियोटिक थैली होती है, जो तरल से भरी होती है। ये गर्भस्थ शिशु का बचाव करती है। अपरा (प्लसेंटा) विकास के शुरुआती चरण में हैं। 10 सप्ताह की गर्भावस्था तक जब यह पूरी तरह विकसित हो जाएगी, यह आपके शिशु तक जरुरी आॅक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाएगी। तब तक, छोटी पीत्तक झिल्ली (योक सैक) भ्रूण को सभी जरुरी पोषण प्रदान करती है।

गर्भावस्था के चौथे सप्ताह में शारीरिक परिवर्तन

हो सकता है इस सप्ताह पहली बार आपको अपने शरीर के भीतर हो रहे बदलावों का आभास हो। गर्भावस्था के शुरुआती लक्षणों में शामिल हैं संवेदनशील स्तन या निप्पलों में सिहरन या झुनझुनी। यदि अभी तक ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ है, तो आप जल्द ही अपने स्तनों में परिवर्तन देखेंगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info